सराईकेला, जुलाई 27 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों ईचागढ़, सरायकेला और खरसावां में मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 97.58 प्रतिशत गणना पत्र वापस आ चुके हैं। प्रशासन ने बचे हुए 2.42 प्रतिशत गणना पत्रों को एकत्र कर मंगलवार तक 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मालूम हो कि गणना पत्र भरने की आधिकारिक अंतिम तिथि 29 जुलाई तय की गई है। लेकिन जिला प्रशासन समय-सीमा से एक दिन पहले ही इस काम को समाप्त करने की तैयारी में जुटी है। राहत की बात यह है कि जितने भी 97.58 प्रतिशत गणना पत्र अब तक वापस आए हैं, उन सभी का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इस रेस में जिले के कुकडु, नीमडीह, सरायकेला प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समय से...