सराईकेला, अगस्त 7 -- Saraikela News: गम्हरिया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भीम खांदा सेवा ट्रस्ट अपने 11वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर 10 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। भीम खांदा पर्यटन स्थल परिसर, मुंडाकाटी (बाना ग्राम पंचायत) में रक्तदान शिविर के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण शिविर तथा विशिष्ट सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। बताया गया कि समारोह का उद्देश्य समाज सेवा की भावना को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। आयोजन मंडली के सदस्य सह क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी गोपाल महतो ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क हेल्थ चेकअप एवं नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही क्षेत्र के प्र...