सराईकेला, अगस्त 17 -- Saraikela News: राजनगर। शिव पूजा कमेटी भीमखंदा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक का सोमवार को पूर्णिमा के अंतिम सोमवार के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर ओडिशा, बंगाल, जमशेदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह छह बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कच्ची कांवरिया पथ पर गूंज रहा हर-हर महादेव, भक्ति में डूबे कांवरियाश्रद्धालुओं की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए समिति की ओर से कतारबद्ध जलाभिषेक की व्यवस्था की गई। समिति सदस्यों ने पूरे श्रावण माह के दौरान कांवरियों के लिए नाश्ता, प्रसाद और शरबत की व्यवस्था की।भीमखंदा का महत्व समिति अध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो ने बताया कि श्रावण क...