सराईकेला, सितम्बर 20 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में रविवार को भालू के हमले में 80 वर्षीय ग्रामीण मानसिंह हांसदा घायल हो गए। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को भालू के दोबारा गांव की ओर आने की आशंका सता रही है।जानकारी के अनुसार, मानसिंह हांसदा गांव से बैठकालसाईं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन विभाग को भी सूचना दी गई।ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से सटे इलाकों में लोगों का लगातार आना-जाना रहता है। ऐसे में भालू की मौजूदगी से किसी अन्य व्यक्ति पर हमले की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों प...