सराईकेला, अगस्त 29 -- Saraikela News: सरायकेला। हाल के दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिले में जलस्तर बढ़ गया है। जिले के अधिकांश जलाशयों, पोखरों, डोभा, नदी और नालों में पानी पूरी तरह भर चुका है। इस स्थिति को देखते हुए डीसी नीतीश कुमार सिंह ने आम जनता की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है।

सावधानी बरतने की अपील डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी से भरे इन स्थानों के पास जाते समय विशेष सावधानी बरतें। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों, खलिहानों और घरों के आसपास के छोटे-मोटे गड्ढों में भी पानी जमा हो गया है। अक्सर देखा जा रहा है कि पोखर या डोभा आदि में नहाने और कपड़ा धोने के दौरान लोग लापरवाही बरतते हैं। दुर्घटनावश पैर फिसलने के कारण बड़ो और बच्चों के डूबने और असामयिक मृत्यु होने की घटनाएं आए दिन...