सराईकेला, जुलाई 19 -- Saraikela News: राजनगर। जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा बुद्धिजीवी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सभी प्रखंडों में संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, सुब्रमण्यम बास्के, हिकीमचन्द्र टुडू की देखरेख में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए नामों का प्रस्ताव झामुमो जिला अध्यक्ष सुवेन्दु महतो को अग्रसारित किया गया। बिशु हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसी कड़ी में सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। राजनगर प्रखंड...