सराईकेला, जुलाई 2 -- Saraikela News: सरायकेला। स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता, अधिकारिता एवं कार्य प्रणाली विषयक जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन बुधवार को बीएसएनएल कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रजकिशोर पाण्डेय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष (प्रभारी), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। तौसीफ मेराज ने स्थायी लोक अदालत के उद्देश्यों, शक्तियों और कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत स्थायी लोक अदालतों की स्थापना आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और किफायती न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालतें विशेष रूप से लोक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के निपटारे के लिए प्रभावी वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्...