सराईकेला, अगस्त 27 -- Saraikela News: राजनगर । राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत राजनगर प्रखंड के बी एल नेवटिया प्लस टू उच्च विद्यालय, ईचा में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजितकक्षाओं में प्रतियोगिताएं पुश-अप प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सारो मुर्मू (ब्लू हाउस) ने प्रथम तथा करिश्मा महांती (येलो हाउस) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रोशन पूर्ति (ब्लू हाउस) प्रथम और अंकित प्रधान (येलो हाउस) द्वितीय रहे प्लैंक चैलेंज के बालक वर्ग में सावन कुदादा (येलो हाउस) ने प्रथम तथा किसुन सोय (...