सराईकेला, अगस्त 1 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1,26,823 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट यानी एएसडीडी श्रेणी में पाए गए हैं। अब इन सभी मतदाताओं की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को फील्ड में उतार दिया गया है। सितंबर के अंत तक इस खोजबीन और सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किया है कि यदि कोई मतदाता मृत पाया जाता है तो उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ ही उसका सत्यापन किया जाए। डुप्लीकेट मतदाताओं की भी बारीकी से पहचान की जा रही है। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि किसी जीवित मतदाता को गलती स...