सराईकेला, जुलाई 3 -- Saraikela News: सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस गौरवपूर्ण खेल आयोजन का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य और डीईओ कैलाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रतियोगिता 02 से 04 जुलाई तक चलेगी। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग की एक-एक टीम भाग लेगी। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देकर आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। यह भी पढ़ें- Godda News: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत खेल प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन ...