सराईकेला, जुलाई 22 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में मंगलवार शाम से हो रही झमाझम और रुक-रुककर बारिश ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही इस बारिश से कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। वहीं, दूसरी ओर लंबे समय से सूखे का सामना कर रहे किसानों के चेहरे पर इस बारिश ने भारी खुशी ला दी है। कई दिनों से किसान बेसब्री से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस वर्षा के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। जिससे किसानों ने खेतों में बीज (बिचड़ा) बोने का काम शुरू कर दिया है। किसानों का मानना है कि यदि यह बारिश का दौर कुछ और दिन यूं ही चलता रहा, तो इस वर्ष धान की फसल अच्छी होगी। सुबह से ही किसानों को हाथ में कुल्हाड़ी लिए खेतों की और जाते देखा गया। किसान वर्षा से खेतों में जमे पानी को संचयन करने के लिए मेढ...