सराईकेला, जुलाई 3 -- Saraikela News: गुवा संवाददाता । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत 4 जुलाई शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय, बड़ाजामदा में नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर की तैयारी शिविर को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, बड़ाजामदा की उपप्रमुख ज्योति दास, पारा लीगल वॉलंटियर प्रमिला पात्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान घर-घर तक शिविर की जानकारी पहुंचाने, लोगों को जागरूक करने तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

कानून...