Saraikela News: बच्चों को साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ किया गया जागरूक
सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: सरायकेला। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सीनी ओपी पुलिस ने विशेष पहल की। सिनी ओपी अंतर्गत स्थित वार्षिणी 2 उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गंभीर सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत करने के लिए एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य फोकस साइबर अपराध, मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) और नशे के बढ़ते दुष्परिणामों पर रहा। कार्यक्रम के दौरान ओपी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को वर्तमान डिजिटल युग में होने वाले विभिन्न साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पुलिस टीम ने बच्चों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी या ओटीपी साझा न करें और किसी भी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.