सराईकेला, अगस्त 4 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में पिछले दो दशकों से फरार चल रहे वारंटी (लाल वारंटी) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोरडीहा, थाना सरायकेला, जिला, सरायकेला-खरसावां निवासी मरांग हाइबुरु उर्फ मरांग हो, पिता- विजय हो के रूप में की गई है। आरोपी मरांग हाइबुरु सरायकेला न्यायालय के जीआर केस संख्या 338/02 और जीआर केस संख्या 36/04 का नामजद आरोपी है। न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ समय पहले ही स्थाई वारंट जारी किया गया था। लेकिन वह लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। एसपी के निर्देश पर गिरफ्तारी के बाद आरोपी की चिकित्सीय जांच कराई गई और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला: 22 साल से फरार चल रहा लाल वारंटी मरांग...