सराईकेला, जुलाई 15 -- Saraikela News: खरसावां। प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत खरसावां पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद किए। खरसावां पुलिस बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक धारकों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके मोबाइल सही सलामत वापस सौंप दिए। लंबे समय से गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने खरसावां थाना पुलिस और जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया। खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट डिवाइस का उद्देश्य गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तकनीकी सहायता से तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 90 धारकों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल आमलोगों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना में स...