सराईकेला, अगस्त 17 -- Saraikela News: सरायकेला। बड़ाबाम्बो प्रोजेक्ट प्लस टू हाईस्कूल से दो शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में प्रतिनियोजित किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। डीईओ के फैसले के खिलाफ अब ग्रामीण और छात्र पूरी तरह लामबंद हो गए हैं। सोमवार को ग्रामीण और छात्र डीसी नीतीश कुमार सिंह से मिलने पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर दोनों शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को रद्द करने की मांग की। इस ज्ञापन की एक प्रति डीईओ को भी सौंपी गई है। मामले को लेकर बीते 10 अगस्त को ग्रामीणों ने बैठक बुलाई थी। सर्वसम्मति से डीईओ के इस फैसले पर सवाल उठाए गए और दोनों शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ संकेत दिया कि यदि दोनों शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं की गई तो ग्रामीण एकजुट होकर स्कूल में तालाबंदी कर देंगे। विरोध...