Saraikela News: पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन की हत्या, दो गिरफ्तार
सराईकेला, अगस्त 29 -- Saraikela News: पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की टांगी से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में हुई इस हत्या के बाद तीनों के शवों को जंगल में छिपा दिया गया था। परिजनों के प्राथमिक दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी जगन्नाथपुर के डीएसपी राफेल मुर्मू ने संवाददाताओं को दी। मृतकों की पहचान राजिन दोरायबुरू (40), उनकी पत्नी जानो दोरायबुरू (38) और उनके 12 वर्षीय बेटे काण्डे दोरायबुरू के रूप में हुई है। ये सभी टोंटो के केंजरा गांव के तारोबबुरू टोला के रहने वाले थे।
जमीन विवाद और हत्या डीएसपी ने बताया 21 अगस्त को केंजरा के बोंज केरायबुरू (19) और मुचिया दोरायबुरू (20) के साथ राजिन दोराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.