सराईकेला, अगस्त 26 -- Saraikela News: सरायकेला। सीनी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित अंतर-सदन राखी बनाओ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 5वीं से लेकर 10वीं तक की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया था। छात्राओं के कौशल को परखने के लिए प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। पहला वर्ग कक्षा पंचम (5वीं) से सप्तम (7वीं) तक की छात्राओं के लिए था, जिसमें राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता से बेहद खूबसूरत राखियां तैयार कीं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: छात्राओं के लिए अंतर सदन राखी बनाओ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन निर्...