सराईकेला, अक्टूबर 4 -- Saraikela News: राजनगर, संवाददाता। राजनगर स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को मॉडल युवा ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौवीं एवं 11वीं की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर आधारित नाटक का मंचन कर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में छात्राओं ने मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, शिक्षा प्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, आशा दीदी एवं ग्रामीण जनता की भूमिका निभाई। संवाद और अभिनय के माध्यम से छात्राओं ने ग्रामसभा में गांव की समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान के लिए पंचायत स्तर पर होने वाली प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विद्यार्थियों ने ग्र...