Saraikela News: नेत्र जांच शिविर में 155 छात्रों की हुई जांच, 54 को मिलेंगे निःशुल्कचश्मे
सराईकेला, अगस्त 24 -- Saraikela News: सरायकेला। राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बीईईओ दंडपात ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान दृष्टि संबंधी कोई भी समस्या उनकी सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए समय-समय पर नेत्र जांच कराना बेहद जरूरी है। ताकि नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार और सहायता उपलब्ध कराई जा सके। शिविर में सरायकेला प्रखंड के 75 विद्यालयों से आए 155 छात्रों के आंखों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 155 छात्रों की हुई जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.