सराईकेला, अक्टूबर 5 -- Saraikela News: क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कला को जीवंत रखने के लिए शुक्रवार को सरायकेला के नुआडीह गांव में छऊ चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। रजतेंदु कला निकेतन की ओर से आयोजित इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को सरायकेला छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और इसकी कलात्मक विशेषताओं से परिचित कराना था, ताकि वे इस पारंपरिक कला से जुड़ने के लिए प्रेरित हो सकें। मौके पर मौजूद प्रख्यात गुरु रजतेंदु रथ ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास और पूर्ण अनुशासन के साथ छऊ सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, "छऊ महज नृत्य की एक शैली नहीं है, बल्कि यह इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। नई पीढ़ी को इस कला से जोड़कर ही हम इसकी विरा...