सराईकेला, अगस्त 24 -- Saraikela News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 155 छात्रों की हुई जांच, 54 को मिलेंगे मुफ्त चश्मे सरायकेला,संवाददाता। राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर का महत्व इस अवसर पर बीईईओ दंडपात ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान दृष्टि संबंधी कोई भी समस्या उनकी सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए समय-समय पर नेत्र जांच कराना बेहद जरूरी है। ताकि नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

छात्रों की जांच शिविर में सरायकेला प्रखंड के 75 विद्यालयों...