Saraikela News: नाबालिग से जुड़े मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,जेल
सराईकेला, अक्टूबर 26 -- Saraikela News: राजनगर, संवाददाता । राजनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में उपस्थापन के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में राजनगर थाना पॉमामला दर्ज है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुवन गोप (49 वर्ष)और मोहित गोप (19 वर्ष), दोनों निवासी बीटा गांव, पोस्ट केससगड़िया, थाना राजनगर, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.