Saraikela News: नपं अध्यक्ष के प्रयास से सड़क का हुआ मरम्मत
सराईकेला, जुलाई 12 -- Saraikela News: नपं अध्यक्ष के प्रयास से सड़क का हुआ मरम्मत सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला के व्यस्ततम बिरसा चौक स्थित वर्षों पुराने जानलेवा गड्ढे की रविवार को स्थायी मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया। लंबे समय से यह गड्ढा आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ था। इसके कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी थीं। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाया।उन्होंने डीसी एवं पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से लगातार मुलाकात की। पत्राचार किया और मरम्मत का आग्रह किया। लगातार प्रयासों और समन्वय का सकारात्मक परिणाम सामने आया और रविवार को इस जानलेवा गड्ढे की स्थायी मरम्मत कर दी गई। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.