सराईकेला, अक्टूबर 30 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के भीतर अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और उनके गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाइयों की बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में नदी घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों से बालू के अवैध उठाव और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने का कड़ा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार त्वरित और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारियों को अप...