सराईकेला, सितम्बर 27 -- Saraikela News: राजनगर थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में सोनू कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण, अवैध खनन पर अंकुश और सड़क सुरक्षा को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है।नए थाना प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम कर शांतिपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं, अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की पैनी नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी स...