सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला। राजनगर के कुनाबेडा स्थित रेनबो स्मार्ट विद्यालय परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप द्वारा मटकी (हांडी) फोड़ने की लीला रही। जिसके संपन्न होते ही पूरा परिसर जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण और राधा के मनमोहक रूप धारण कर हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में संगीत के माध्यम से श्री कृष्ण और सुदामा की अटूट व निश्छल मित्रता का एक खूबसूरत संदेश प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व इसके बाद बच्चों ने सुमधुर भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत क...