सराईकेला, नवम्बर 2 -- Saraikela News: सरायकेला। प्रखंड क्षेत्र के धातकीडीह में डीएफसी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक और गरिमामयी समापन हो गया। इस खेल महाकुंभ में आस-पास के क्षेत्रों की कुल 24 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दो दिनों तक चले इन मुकाबलों में दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले। प्रतियोगिता के फाइनल और निर्णायक मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अकरम स्पोर्टिंग बालिपोसी की टीम ने फाइनल जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, कड़े मुकाबले के बाद जुरगुड़िया फुटबॉल क्लब को उपविजेता (दूसरे स्थान) से संतोष करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: जामिद में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का स...