सराईकेला, जुलाई 28 -- Saraikela News: सरायकेला। स्थानीय धर्मशाला रोड स्थित बिजली खंभे के पास बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। यहां से गुजर रही 440 वोल्ट की हाई-वोल्टेज नंगे तारों से पेड़ की टहनियां लगातार सट (छू) रही हैं। टहनियों के आपस में टकराने के कारण तारों से रुक-रुक कर चिंगारियां निकल रही हैं और आग लग रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही है। ऐसे मौसम में गीले पेड़ों और खंभों में करंट उतरने की पूरी आशंका बनी हुई है। बिजली विभाग की इस लापरवाही के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों की जान हर वक्त खतरे में है। बारिश के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग को पहले ही पेड़ों की छंटाई कर लेनी चाहिए थी।इसके बावजूद घनी आबादी वाले इस रास्ते पर खुलेआम मौत को दावत दी जा रही है। लोगों क...