Saraikela News: देर रात गश्ती पर निकले एसपी, लिया विधि-व्यवस्था का जायजा
सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नव नियुक्त एसपी मनोज स्वर्गियारी बुधवार देर रात औचक गश्ती पर निकले। जिले के संवेदनशील और आपराधिक गतिविधियों की दृष्टि से सक्रिय इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सड़क पर उतर कर एसपी ने सरायकेला, गम्हरिया, कांड्रा थाना क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती की स्थिति को परखा। इस दौरान टाइगर मोबाइल और पेट्रोलिंग पार्टियों की मुस्तैदी से जांच की गई। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को रात में विशेष चौकसी बरतने, संदिग्ध वाहनों की जांच करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।इससे पहले कार्यभार संभालने के बाद से ही एसपी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.