सराईकेला, जुलाई 27 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के हातनादा मुख्य सड़क पर रविवार एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान उपेंद्र मुर्मू के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपेंद्र मुर्मू बाइक से गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें घटना स्थल से उठाकर उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामल...