सराईकेला, अगस्त 29 -- Saraikela News: सरायकेला। सीनी मोड़ से उकरी पुलिया होकर खरसावां जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित उकरी पुल के ऊपर से दो फीट पानी बहने के कारण शनिवार को इस रूट पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। सुबह 5 बजे से पुलिया में आवागमन बंद हो गया था। शाम 4 बजे जलस्तर घटने के साथ आवागमन सुचारु रुप से शुरु हुआ। पुलिया डूब जाने से उकरी, जोजो, सरमाली, बनाईडुंगरी, कमलपुर समेत दर्जनों गांवों का संपर्क सीनी से पूरी तरह कट गया था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और शनिवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण क्षेत्र की जीवन दायिनी सोना नाला का जलस्तर अचानक बढ़ गया। उफान पर आई सोना नाला का पानी उकरी पुलिया को डुबोते हुए उसके ऊपर से बहने लगा। पुल पर करीब दो फीट तेज बहाव होने के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाह...