सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: खरसावां। सरायकेला प्रखंड के तितिरबिला में एनबीसी तितिरबिला के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 48 टीमों ने हिस्सा लिया। खेल के प्रति ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखने को मिला। फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में माहली ब्रदर्स को 1-0 से पराजित कर सुमन एफसी चैम्पियन बनीं। विधायक ने फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता सुमन एफसी को 1.25 लाख रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम माहली ब्रदर्स को 80 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि तीसरे स्थान की टीम जमशेदपुर और चौ...