सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: राजनगर। थाना क्षेत्र के जोनबानी गांव निवासी लखन हेंब्रम (30) की शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। मृतक की शादी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती है। पति की मौत की खबर मिलने पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लखन नहाने निकले थे और काफी देर तक नहीं लौटे। ग्रामीणों को तालाब किनारे उनकी बाइक मिली। तलाश करने पर वे पानी में डूबे मिले। उन्हें राजनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तालाब में पानी अधिक गहरा नहीं था, जिससे युवक की मौत ग्रामीणों को हैरान कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...