सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: सरायकेला। सदर अस्पताल के प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत एस. तोपनो का तबादला महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जमशेदपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हो गया है। शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। डॉ. तोपनो सदर अस्पताल के एक बेहद कुशल और कर्मठ डॉक्टर माने जाते रहे हैं। उनके नाम एक ही दिन में रिकॉर्ड 4-4 सिजेरियन (सीजर) ऑपरेशन करने का कीर्तिमान दर्ज है। अस्पताल के सहकर्मियों के अनुसार, डॉ. तोपनो के जाने से अब सदर अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के लिए आने वाले मरीजों को मुश्किलों और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।विदाई समारोह के दौरान अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, हेड नर्स बिंदिया कुजुर समेत भारी संख्या में ...