सराईकेला, जुलाई 28 -- Saraikela News: सरायकेला। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी बीएसओ को अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन के उठाव, वितरण और डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था की नियमित और प्रभावी निगरानी की जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। यह भी पढ़ें- समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें : उपायुक्तबैठक की समीक्षा बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई-केवाईसी, डीलर टैगिंग, री-टैगिंग, राष्ट्रीय खाद...