Saraikela News: डीसी ऑफिस परिसर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
सराईकेला, अक्टूबर 3 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की रात चोरों ने जिला समाहरणालय परिसर के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया । हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता के कारण चोर बैंक के अंदर नहीं घुस सके और बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बने मां मानसा क्लब में प्रतिदिन की भांति देर रात तक लोगों की मौजूदगी थी। चोरों ने पहले बैंक के ऊपर लगे साइन बोर्ड की लाइट के तार को तोड़कर अंधेरा किया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरा को तोड़ा और फिर किसी रॉड की सहायता से मुख्य गेट के ताले को तोड़ा। क्लब में लोगों का आवागमन होते रहने के कारण चोर बैंक में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके और मौके से भाग गए。
पुलिस को सूचना शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बैंक का ताला टू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.