सराईकेला, अक्टूबर 4 -- Saraikela News: राजनगर, संवाददाता। राजनगर थाना क्षेत्र के बाघरायसाईं मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा पैर टूट गया। घायल की पहचान बनकाटी (जोरटांड) निवासी नारायण महतो (42) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नारायण महतो अपने घर से रुंगटा कंपनी में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान करीब दोपहर 1:30 बजे बाघरायसाईं मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल नारायण महतो को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Banka News: दो बाईकों की जोरदार टक्कर में बाईक चालक की मौत वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण चि...