Saraikela News: टीचर्स एंड एम्प्लॉयी फेडरेशन ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
सराईकेला, सितम्बर 7 -- Saraikela News: सरायकेला। झारखंड ऑफिसर, टीचर्स एंड एम्प्लॉयी फेडरेशन जिला इकाई ने सोमवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर उनकी स्मृति में सीएमएसओई के भीपीएसडी बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। उपस्थित सदस्यों ने मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी प्रतिकृति पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। फेडरेशन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के अग्रदूत एवं संगठन के अभिभावक स्वरूप सोनू का असामयिक निधन संपूर्ण कर्मचारी समाज एवं संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से संगठन ने संवेदनशील, संघर्षशील एवं मार्गदर्शक नेतृत्व को खो दिया है। यह भी पढ़ें- सुदिव्य सोनू के निधन पर यतिराज स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.