सराईकेला, नवम्बर 17 -- Saraikela News: सरायकेला । झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने अमर शहीदों को नमन करने के साथ-साथ रन फॉर क्लिनेस और विशेष स्वच्छता अभियान के माध्यम से जिलेवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वांगियारी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा तथा सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय भवन एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात सभी अधिकारियों ने सिदो-कान्हू पार्क पहुंचकर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कि...