सराईकेला, अक्टूबर 12 -- Saraikela News: राजनगर।झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय दासमत मार्डी के श्राद्ध कर्म के लिए झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने श्राद्ध कर्म से पहले ही सहयोग राशि परिजनों को सौंप दी, ताकि आवश्यक सामग्री की खरीदारी की जा सके।इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि स्वर्गीय दासमत मार्डी ने झारखंड आंदोलन के दौरान अग्रणी भूमिका निभाई थी। वे झामुमो के केंद्रीय सदस्य के रूप में भी संगठन के प्रति समर्पित रहे। उनका निधन हम सभी के लिए दुखद है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा रहना और यथासंभव सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Pakur News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व़ रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्ध...