सराईकेला, जुलाई 7 -- Saraikela News: सरायकेला। झारखंड राज्य अलग कराने में जान की बाजी लगाने वाले आंदोलनकारियों और उनके परिवारों की सुध लेने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। आंदोलनकारी परिवारों ने सरकार से मांग की है कि नियमों में जरूरी बदलाव कर दिवंगत आंदोलनकारियों के बच्चों को भी पेंशन का लाभ दिया जाए। ताकि उनकी शहादत और संघर्ष का सम्मान जीवित रह सके। झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला संयोजक संजय लकड़ा ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारी रोमी लकड़ा का निधन झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के गठन से पहले ही हो गया था। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को मिले उचित हक आंदोलनकारियों की स्थिति इसके बाद आयोग ने उनकी आश्रित पत्नी ममता लकड़ा को चिन्हित कर सम्मान राशि दी जा रही थी। लेकिन अब उनकी पत्नी का भी आकस्मिक निधन हो चुका है। यह भी पढ़...