सराईकेला, अक्टूबर 13 -- Saraikela News: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के तमाम अनुसचिवीय कर्मचारियों ने छह दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह विरोध प्रदर्शन सोमवार से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित सरकारी कार्यों का निष्पादन करते हुए अपनी बांह पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे हैं। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का मुख्य कारण 8 अक्टूबर 2026 को चतरा अनुमंडल कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई और इस दौरान कर्मचारियों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार है। संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार, सभी जिला इकाइयों को सख्त हिदायत दी गई है कि इस सांकेतिक विरोध कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति में आम जनता का सरकारी...