सराईकेला, सितम्बर 8 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के आमलाटोला निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया। दशमत मार्डी के अंतिम संस्कार में पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत मार्डी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करते हुए गणेश महाली ने कहा कि दशमत मार्डी झामुमो के समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता थे। यह भी पढ़ें- दिवंगत मंत्री सुदिव्य के आकस्मिक निधन पर...