सराईकेला, अक्टूबर 30 -- Saraikela News: जेटेट की 1 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा की शुचिता और सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सरायकेला-खरसांवा जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की इन महत्वपूर्ण तैयारियों के बीच प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार, 31 अक्टूबर को किसी भी शिक्षक के छुट्टी लेने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, शनिवार को कोई भी शिक्षक अवकाश पर नहीं रह सकेंगे। साथ ही वीक्षक ड्यूटी में रहने वाले शिक्षक रविवार को परीक्षा के दिन छुट्टी नहीं ले सकते है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 22 केन्द्रों पर पीईटी परीक्षा आज विभाग का मानना है कि अक्सर देखा जाता है कि कई शिक्षक परीक्षाओं के दौरान...