Saraikela News: जुलाई में राशन वितरण अवधि बढ़ाने की मांग
सराईकेला, अगस्त 8 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड डीलर संघ ने शनिवार को बीडीओ मलय कुमार को ज्ञापन सौंप कर जुलाई के राशन वितरण की अवधि कम से कम दो दिनों तक बढ़ाने की मांग की है। डीलरों का कहना है कि समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं होने के कारण कई दुकानदार जुलाई का राशन वितरण पूरा नहीं कर सके हैं। इससे बड़ी संख्या में लाभुक जुलाई के राशन से वंचित होने की स्थिति में हैं। डीलर संघ के अनुसार जुलाई का खाद्यान्न कई जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को अंतिम समय में गोदाम से उपलब्ध कराया गया। इसके कारण कई लाभुक समय पर राशन का उठाव करने के लिए ई-पॉस मशीन पर पंचिंग नहीं करा सके। अब जब लाभुक जुलाई का राशन लेने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं तो उनका पंचिंग नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में डीलरों के सामने लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने में परेशानी उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.