सराईकेला, जुलाई 2 -- Saraikela News: सरायकेला। फुटबॉल के प्रति युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए जिले में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 04 जुलाई तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में किया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ज़िले के विभिन्न सरकारी, आवासीय और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरी तैयारी की है। प्रतियोगिता में अंडर-15 (बालक) और अंडर-17 (बालक व बालिका) आयु वर्ग की टीमें दमखम दिखाएंगी। इस जिला स्तरीय टूर्नामेंट में जो टीमें चैंपियन बनेंगी, उन्हें आगामी राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- लिटिल चैंप्स व सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ खेल प्रे...