सराईकेला, जुलाई 12 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जूनियर तैराकों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। खरसावां के सोना नदी में आयोजित इस ट्रायल प्रतियोगिता में 22 बालक और 24 बालिकाओं सहित 46 तैराकों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया। अंतिम चयन के बाद जिले की टीम 24 से 26 जुलाई तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, होटवार में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जिला स्विमिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिकाएं फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटर फ्लाई, इंडिविजुअल मेडले (आईएम...