सराईकेला, जुलाई 27 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग (अर्जुना कप) 2026 के तहत रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में खेले गए मुकाबलों में बीपीएस हाथीटांड़ और अयांश पावर ईचागढ़ ने शानदार जीत दर्ज की। हाथीटांड़ ने गॉड फादर खूंटपानी को 4-0 से करारी शिकस्त देकर सुपर-5 लीग में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया। पहले मैच में शुरुआत से ही बीपीएस हाथीटांड़ ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 23वें मिनट में रतन हांसदा ने शानदार गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद 30वें मिनट में फागू हांसदा ने दूसरा गोल दागकर पहले हाफ तक अपनी टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सेरसा सीकेपी को 2-1 को हरा डीएफसी चक्रधरपुर बना सेरसा फुटबॉल लीग का विजेता दूसरे हाफ म...