Saraikela News: जिला फुटबॉल लीग में खामारडीह की शानदार जीत
सराईकेला, जुलाई 14 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप-2026 के तहत अर्जुना स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में यूथ क्लब खामारडीह ने ग्रीन एरिया डालभंगा को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले का विवरण वहीं दिन का दूसरा मुकाबला दीनबंधू क्लब चक्रधरपुर और एसएफए सफा मातकमडीह (चांडिल) के बीच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले मैच में खामारडीह की ओर से रोहित कुदादा ने 15वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद 31वें मिनट में देवाशीष बोदरा ने दूसरा गोल कर पहले हाफ तक टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी खामारडीह का दबदबा कायम रहा। देवाशीष बोदरा ने 46वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। वहीं रोहित कुदादा ने 59वें मिनट में गोल दागकर टीम की 4-1 की जीत सुनिश्चित कर दी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.